चीड़वासा में लैंडस्लाइड एसडीआरएफ ने 6500 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकाला - MeraUK.com

चीड़वासा में लैंडस्लाइड एसडीआरएफ ने 6500 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकाला

रुद्रप्रयाग 14 सितंबर। रुद्रप्रयाग ज़िले के श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीड़वासा हेलीपैड के पास लैंडस्लाइड के कारण मार्ग आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके चलते बड़ी संख्या में यात्री मार्ग पर आवागमन नहीं कर पा रहे थे। सूचना प्राप्त होने पर श्री अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF के निर्देशानुसार SDRF पोस्ट सोनप्रयाग से सब इंस्पेक्टर आशीष डिमरी के नेतृत्व में टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

SDRF टीम द्वारा पुलिस, DDRF एवं स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। टीम द्वारा विषम परिस्थितियों में लगातार यात्रियों को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मार्ग से सुरक्षित तरीके से पार कराया गया। अभियान के दौरान अब तक 6500 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, साथ ही करीब 600–700 घोड़े-खच्चरों को भी सुरक्षित मार्ग से निकाला गया।

SDRF जवानों द्वारा दुर्गम एवं जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में पूरी तत्परता के साथ यात्रियों एवं घोड़े-खच्चरों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *